{"_id":"6477519de1dbc8fbd104c446","slug":"in-the-memory-of-lt-prakash-singh-badal-the-offering-of-akhand-path-was-done-sukhbir-badal-also-reached-moga-news-c-16-1-pkl1027-153855-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: स्व. प्रकाश सिंह बादल की याद में करवाया अखंड पाठ का भोग, सुखबीर बादल भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: स्व. प्रकाश सिंह बादल की याद में करवाया अखंड पाठ का भोग, सुखबीर बादल भी पहुंचे
Wed, 31 May 2023 07:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 31 May 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में हुई नौजवान की मौत के मामले में परिवार को 2 लाख और घायल को एक लाख रुपये देगी पार्टी : सुखबीर बादल
एसजीपीसी चुनावों के लिए अकाली दल पूर्ण रूप से तैयार : सुखबीर बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के बीबी काहन कौर गुरुद्वारा में बुधवार को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की याद में अकाली दल की तरफ से अखंड पाठ के भोग का समागम रखा गया। इस समागम में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ मोगा की अकाली दल की सारी लीडरशिप पहुंची।
वहीं इस मौके पर जहां स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी वहीं उनके किए कामों को याद किया गाय। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता की बातों को उनसे साझा किया।
इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र में हुई सिख नौजवान की मौत के मामले में कहा कि महाराष्ट्र से उनकी टीम उनके परिवार को 2 लाख रुपये और घायल को 1 लाख रुपये देगी। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो भी उनको कानूनी मदद चाहिए वह दी जाएगी। सुखबीर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसजीपीसी चुनाव के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं, जब मर्जी करवा सकते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना भी साधा कि आए दिन मंत्री बदले जाते हैं। पंजाब के सीएम को पता नहीं लगता कि उनके साथ बैठे कौन मंत्री हैं और कौन विधायक। वहीं उन्होंने मान द्वारा चन्नी पर लगाए आरोप के बारे में कहा कि मान साहिब आरोप न लगाकर सबूत पेश करें।