फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   If students are not satisfied with the results, then register an objection

नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं विद्यार्थी तो करवाएं एतराज दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 08:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
If students are not satisfied with the results, then register an objection
जालंधर। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद जो विद्यार्थी इन नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, वह अपना एतराज बोर्ड की साइट पर दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में स्कूलों को भी आदेश जारी कर दिया है। स्कूलों की तरफ से बोर्ड के फैसले को अभिभावकों व विद्यार्थियों को बताया जा रहा है। अपने बच्चों के नतीजे जानने के लिए जो भी अभिभावक या विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं, उन्हें शिक्षक डिसप्यूट रिड्रेसल सिस्टम के बारे में बताया जा रहा है। इतना ही नहीं नतीजों पर एतराज जताने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने अपनी औपचारिक साइट भी जारी की है, जिस पर विद्यार्थी आनलाइन डिसप्यूट रिड्रेसल सिस्टम में अपना एतराज दर्ज करवा सकते हैं। इस संबंधी विद्यार्थी 26 मार्च तक अपने नतीजों को लेकर वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

टर्म 2 के नतीजों के बाद ही मिलेगी मार्क शीट
नवंबर-दिसंबर में हुई टर्म-1 की परीक्षाओं के नतीजे तो आ गए, लेकिन इसकी मार्क शीट अप्रैल में सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के बाद ही मिल सकेंगे। अप्रैल में सेकेंड टर्म की परीक्षाएं होनी हैं। इस वजह से बोर्ड की तरफ से टर्म-1 के अंकों की मार्क शीट नहीं भेजी गई हैं। विद्यार्थियों को मार्क शीट टर्म-2 के नतीजों के बाद ही मिलेगी व उस समय ही सर्टिफिकेट भी बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed