फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   huge fire broke out in Brightway Sports Factory in Danishmanda Jalandhar

Jalandhar: दानिशमंदा में ब्राइटवे स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, पचास गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 21 Jun 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 AM IST
सार

दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियां लग गई। आग भीषण होने के कारण बड़े टैंकरों से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग लगने के कारण फैक्टरी में काफी नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
huge fire broke out in Brightway Sports Factory in Danishmanda Jalandhar
जालंधर में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित ब्राइटवे स्पोर्ट्स फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्टरी भाजपा नेता के दफ्तर के पास है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियां लगी। काफी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पाया गया। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें सुबह 6.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियां लग गई। आग भीषण होने के कारण बड़े टैंकरों से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग लगने के कारण फैक्टरी में काफी नुकसान हो गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed