फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hoshiarpur tops Punjab in handling complaints in less than 100 minutes

100 मिनट से भी कम समय में शिकायतों का निपटारा करने में होशियारपुर पंजाब में अव्वल

Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hoshiarpur tops Punjab in handling complaints in less than 100 minutes
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायत का 100 मिनट में निपटारा करने के लिए शुरू किए गए सी-विजिल एप के माध्यम से 100 प्रतिशत एक्यूरेसी और कम समय में निपटारा करने के लिए होशियारपुर जिला पूरे पंजाब में अव्वल रहा है। इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया की ओर से जिला और विधानसभा क्षेत्रों की परफार्मेंस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के सभी जिलों में से होशियारपुर में शिकायतों का एवरेज टाइम 23.12 रहा है। दूसरी बड़ी उपलब्धि यह है कि प्रदेश में होशियारपुर ऐसा जिला है जहां सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सी-विजिल पर कारगुजारी 100 प्रतिशत रही है। इसके अलावा एक ऐसी शिकायत भी सामने आई है, जिसका हल मात्र 8.33 मिनट में किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सी-विजिल टीम और फ्लाइंग स्कवॉयड टीमों की प्रशंसा की और कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी भविष्य में भी इसी लगन से कार्य करें। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में सी-विजिल के माध्यम से आ रही शिकायतों के एवरेज हैंडलिंग टाइम के हिसाब से होशियारपुर जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है जहां एवरेज 23 मिनट 12 सेकेंड के हिसाब शिकायत का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि अब तक सी-विजिल के माध्यम से विधानसभा चब्बेवाल से आई 84, दसूहा से 3, गढ़शंकर से 17, होशियारपुर से 159, मुकेरियां से 14, शाम चौरासी से 38 व उड़मुड़ से आई 21 सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 63 फ्लाइंग स्कवॉयड टीम लगाई गई हैं जो शिकायत मिलने के तुरंत बाद इसके हल के लिए निकल पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed