फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Heroin worth 65 crores recovered from Indo-Pak border near Fazilka

फाजिल्का से सटी भारत-पाक सीमा से 65 करोड़ की हेरोइन बरामद, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पकड़े चार तस्कर

Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heroin worth 65 crores recovered from Indo-Pak border near Fazilka
फिरोजपुर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बीएसएफ के सहयोग से सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत से 65 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। एसएसओसी ने फिरोजपुर के चार तस्कर गिरफ्तार किए हैं, इन्हीं की निशानदेही पर फाजिल्का से सटी सरहद से हेरोइन के तेरह पैकेट (वजन तेरह किलोग्राम) पकड़े हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने फिरोजपुर के रहने वाले चार तस्करों को काबू किया है। उक्त तस्करों से की गई पूछताछ दौरान उन्होंने बताया कि पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो फाजिल्का से सटी सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखी है। इस संबंधी एसएसओसी के अधिकारियों ने अबोहर बीएसएफ रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल कर शुक्रवार को फेंसिंग पार खेत में तस्करों की निशानदेही पर सर्च अभियान चलाकर हेरोइन के तेरह पैकेट बरामद किए हैं। उक्त हेरोइन का वजह करीब 13 किलो है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 65 करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed