फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Heroin, drug money with father, two daughters, one son arrested in Pathankot

हेरोइन, ड्रग मनी संग पिता, दो पुत्री, एक पुत्र गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 06:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Heroin, drug money with father, two daughters, one son arrested in Pathankot
पठानकोट में घर के आंगन में गड्डा खोदकर ड्रग मनी निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित तोकी गांव में पुलिस ने छापा मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों को हेरोइन और ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशा और ड्रग मनी अपने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर छिपा रखी थी। आरोपियों की पहचान आंचल, आंचल की बेटी सुमन, सीमा और बेटे सारंग के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी आंचल का दूसरा बेटा सिकंदर उर्फ निम्मा फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे से 377.8 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 74 हजार ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव तोकी का सिकंदर उर्फ निम्मा बड़े पैमाने पर नशा सप्लाई करता है। उसके घर में भी नशे की खेप मौजूद है। इसके बाद थाना डमटाल प्रभारी हरीश गुलेरिया, अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस और एएसआई हामिद मोहम्मद ने छापा मारा। आरोपी के घर से आंचल और उसके परिवार के 3 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी सिकंदर उर्फ निम्मा फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने जब आरोपियों से ड्रग मनी और हेरोइन के बारे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने घर के आंगन में गड्ढे खोदकर उनमें डिब्बे दबा रखे थे। एक गड्ढे से हेरोइन और दूसरे गड्ढे में दबाए गए डिब्बे से 1.74 लाख की नकदी मिली। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सिकंदर उर्फ निम्मा को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed