फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Head constable arrested taking bribe

Jalandhar News: प्रवासी मजदूर के बेटे को छुड़वाने के लिए रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Head constable arrested taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। नवांशहर विजिलेंस ने प्रवासी परिवार के युवक को छुड़वाने के एवज में पैसे मांगने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ऊषा रानी ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ बंगा सिटी थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। उनके बेटे को छुड़वाने के लिए वे कई बार थाने गईं और वहां पर उन्होंने मामले से संबंधित हेड कांस्टेबल अवतार सिंह से बात की। अवतार ने बेटे को छोड़ने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने किसी तरह से इधर-उधर से पैसे एकत्रित करके पुलिस मुलाजिम को दिए। लेकिन इसके बाद दोबारा पैसों के लिए तंग करने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस से शिकायत की, जिसके बाद विभाग की ओर से आरोपी को रंगे हाथों 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस अरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस मुलाजिम को रिश्वत के पैसों समेत गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed