फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Vigilance caught a Seva Kendra employee accepting a bribe of 7,000

Jalandhar News: पंजाब विजिलेंस ने सेवा केंद्र कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

Wed, 09 Sep 2026 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 09 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab Vigilance caught a Seva Kendra employee accepting a bribe of 7,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नूरमहल के सेवा केंद्र के हेल्प डेस्क कर्मचारी महेश कुमार को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर के एक ग्रामीण की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने 24 अगस्त 2026 को विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। महेश कुमार ने प्रमाण पत्र जल्द जारी करने के बदले 7,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। उसने रिश्वत देने से इन्कार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज, जालंधर से संपर्क किया। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी महेश कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed