फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   GRP conducts intensive checks at the Cantonment Railway Station and questions suspicious individuals

Jalandhar News: छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

Sat, 19 Sep 2026 12:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
GRP conducts intensive checks at the Cantonment Railway Station and questions suspicious individuals
जलालाबाद घटना के बाद फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जलालाबाद थाना सिटी में हैंड ग्रेनेड की घटना हुई थी। इसके बाद फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार को जीआरपी टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और उनके सामान की जांच हुई।

जीआरपी थाना फिरोजपुर के एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर नियमित चेकिंग जारी है। पुलिस कर्मचारी यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संदिग्ध वस्तुएं रोकना है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार चेकिंग का लक्ष्य शरारती तत्वों को वारदात से रोकना और यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी लोगों के सामान की चेकिंग करती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed