फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Group D employees will get interest-free festival advance

Jalandhar News: ग्रुप डी कर्मियों को बिना ब्याज मिलेगा त्योहार के लिए एडवांस

Wed, 01 Oct 2025 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Group D employees will get interest-free festival advance
-पंजाब सरकार ने लिया निर्णय, वित्तमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन

-प्रदेश के लगभग 35,894 कर्मचारी ले सकेंगे लाभ
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने ग्रुप डी कर्मचारियों को आगामी त्योहार सीजन के लिए 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस देने की घोषणा की है। 35,894 कर्मचारी यह सुविधा ले सकेंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में 36,065 ग्रुप डी कर्मचारी थे जिनमें से 13,375 (लगभग 37 प्रतिशत) ने यह एडवांस लिया जिस पर 13,37,50,000 रुपये खर्च हुए।

यदि इस वित्तीय वर्ष में सभी योग्य ग्रुप डी कर्मचारी इस अग्रिम का लाभ लेते हैं तो कुल अनुमानित खर्च 35.89 करोड़ रुपये होगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस उद्देश्य के लिए 20 करोड़ रुपये के प्रारंभिक बजट का प्रबंध किया गया है। यह राशि 17 अक्टूबर तक खजाने से वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed