{"_id":"6ad37521dd9d761a660afef1","slug":"three-hdca-players-selected-for-punjab-camp-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105553-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: एचडीसीए की तीन खिलाड़ियों का पंजाब शिविर में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: एचडीसीए की तीन खिलाड़ियों का पंजाब शिविर में चयन
Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। होशियारपुर की तीन क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिका, सोनी और माइका ठाकुर का अंडर-15 पंजाब शिविर के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने अंडर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) सचिव रमन घई ने बताया कि इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन पंजाब शिविर में हुआ है। यह शिविर पटियाला में मुख्य कोच योगराज की देखरेख में आयोजित होगा। शिविर में खिलाड़ियों को गहन अभ्यास के साथ अभ्यास मैच भी खिलाए जाएंगे। घई ने आगे बताया कि पंजाब टीम का चयन शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। एचडीसीए अध्यक्ष दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, अमित ठाकुर, पंकज शिव, सुभाष शर्मा और जतिंदर सूद ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच दविंदर कौर कल्याण ने प्रतिका, सोनी और माइका ठाकुर को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि ये तीनों युवा खिलाड़ी एचडीसीए का गौरव हैं। कल्याण ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये पंजाब के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। सहायक कोच निकिता कुमारी, एचडीसीए मुख्य कोच दलजीत सिंह, अशोक शर्मा, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका और टीम कोच करन सैनी ने भी शुभकामनाएं दीं। जिला ट्रेनर और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।