फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Arrival of 48,141 metric tonnes of paddy in Moga's mandis (grain markets)

Jalandhar News: मोगा की मंडियों में 48,141 मीट्रिक टन धान की आवक

Sat, 17 Oct 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 17 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Arrival of 48,141 metric tonnes of paddy in Moga's mandis (grain markets)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा जिले की मंडियों में अब तक 48,141 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 41,006 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जिलाधिकारी सागर सेतिया ने किसानों से सूखा धान मंडियों में लाने की अपील की।

इससे खरीद प्रक्रिया सुचारु रहेगी और किसानों को देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक धान की कटाई पर प्रतिबंध है। ओस और नमी से धान की गुणवत्ता प्रभावित होती है। पनग्रेन ने 20,748 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 10,186 मीट्रिक टन, पनसप ने 6,304 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य गोदाम निगम ने 3,768 मीट्रिक टन धान खरीदा है। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में प्रबंध किए हैं। खरीदे गए धान की समय पर लिफ्टिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed