{"_id":"67129a6037ab12177f0679c7","slug":"grandmother-and-grandson-died-after-a-speeding-car-fell-into-a-field-on-the-roadside-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102725-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में गिरी दादी-पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में गिरी दादी-पोते की मौत
Fri, 18 Oct 2024 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। जलालाबाद-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव धर्मू वाला (बग्गेके मोड़) के नजदीक एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में गिर गई। हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार जलालाबाद से फाजिल्का की तरफ आ रही थी। जैसे ही गांव धर्मू वाला (बग्गेके मोड़) के पास पहुंची कि बेकाबू हो गई। कार सड़क किनारे खेत में घुस गई। कार में सवार जागीर कौर (70), उनका पोता सुखवंत सिंह व उसकी बेटी लखविंदर कौर वासी पंजावा (लंबी) सवार थे। कार सुखवंत चला रहा था। हादसे में तीनों जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां सुखवंत सिंह (38) पुत्र कुलवंत सिंह व जागीर कौर पत्नी कुंदन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि ये लोग गांव खाईफेमीकी स्थित गांव भूरे कलां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे और वापस लंबी लौट रहे थे।
फोटो कैप्शन - जलालाबाद (फिरोजपुर) में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।