फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Graduation and post graduation re-appearance exam from October 12

ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के रि-अपीयर एग्जाम 12 अक्तूबर से

Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Graduation and post graduation re-appearance exam from October 12
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के रि-अपीयर एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 12 अक्तूबर से होंगी। परीक्षाएं ऑनलाइन ही होनी हैं। विद्यार्थियों से जल्द से जल्द अपनी ई-मेल आईडी के साथ कॉलेज से संपर्क करने के लिए कहा गया है। प्राइवेट पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को लॉकडाउन से पहले दी गई रोल नंबर स्लिप पर अंकित परीक्षा केंद्र बने कॉलेज में जाकर संपर्क करना होगा। वहीं पर प्रत्येक विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किए जाएंगे। इसके बाद ई-मेल आईडी जनरेट होने के बाद ही परीक्षार्थियों को ई-मेल से परीक्षा पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर जीएनडीयू की तरफ से सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों और एसोसिएट संस्थाओं के प्रमुखों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं ताकि परीक्षाएं समय पर करवाई जा सकें। इससे पहले जीएनडीयू की तरफ से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की ओपन बुक परीक्षाएं ली जा रही हैं जो 10 अक्तूबर तक संपन्न हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed