{"_id":"61e4448622d99457cc23ccb2","slug":"gndu-practical-exams-will-start-online-from-20-jalandhar-news-pkl4394290127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडीयू की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से आनलाइन शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीयू की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से आनलाइन शुरू होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर ने कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स व पीजी डिप्लोमा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 25 जनवरी तक आनलाइन लेने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने कालेजों के प्रिंसिपलों को हिदायतें जारी कर दी हैं। प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान और लायलपुर खालसा कालेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि यूनिवर्सिटी से प्रेक्टिकल की परीक्षाएं आनलाइन लेने के बारे में हिदायत मिल गई हैं। इसमें प्रेक्टिकल परीक्षा लेने के लिए किसी सीनियर अध्यापक की ड्यूटी लगाए जाने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि सीनियर अध्यापक की जिम्मेवारी होगी कि परीक्षा की तिथि की जानकारी विद्यार्थियों को ई-मेल और वाट्सएप के माध्यम से दें। प्राइवेट और एडिशनल विषय की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र कॉलेज में बनाया जाएगा। प्रेक्टिकल की अवार्ड लिस्ट परीक्षा के बाद यूनिवर्सिटी के वेब पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। डॉ. समरा ने कहा कि यूनिवर्सिटी से मिली हिदायत कालेज के शिक्षकों को जारी कर दी गई हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी विभिन्न कक्षाओं के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 27 जनवरी को लेगी। परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसकी डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आने वाले दिनों में अपलोड कर दी जाएगी।