फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four youths from the same village died due to drug overdose.

Jalandhar News: नशे की ओवरडोज से एक ही गांव के चार युवकों की मौत

Wed, 01 Oct 2025 07:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Four youths from the same village died due to drug overdose.
-पीड़ित परिवारों ने सड़क पर शव रखकर दिया धरना, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

-ग्रामीण बोले- गांव लक्खोके बहराम में दस साल में नशे से गई 85 की जान
---
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/ममदोट। गांव लक्खोके बहराम में बुधवार को नशे की ओवरडोज से चार युवकों की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवारों ने सड़क पर शव रखकर पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। इससे फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस साल में गांव लक्खोके बहराम में नशे के कारण 85 युवकों की जान जा चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि नशे की ओवरडोज से गांव लक्खोके बहराम के रणदीप सिंह, रमनदीप सिंह व मैहद सिंह और संदीप सिंह की नशे के सेवन से मौत हो गई। ये लोग लंबे समय से नशा कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस किसी भी नशा बेचने वाले को नहीं पकड़ती। गांव लक्खोके बहराम में 10 मेडिकल दुकानें हैं जबकि अस्पताल एक भी नहीं है। कुछ दुकानों पर नशीली दवाइयां भी बेची जाती हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने युवाओं के मारे जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो नशा तस्करी माफिया और कुछ सियासी प्रभाव रखने वाले लोगों ने फोन कर उन्हें धमकियां दी। उन्हें कहा गया कि इस पोस्ट को डिलीट कर दो। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 15-15 साल के बच्चे भी नशे का सेवन कर रहे हैं। कई मेडिकल स्टोर वाले नशीली दवाइयां भी बेचते हैं। यहां के कई नौजवान हेरोइन, स्मैक और नशीली दवाइयाें का सेवन करते हैं। गांव में नौजवानों को खुलेआम नशा करते देखा जा सकता है। सरेआम नशा बिक भी रहा है लेकिन पुलिस जानते हुए भी किसी को पकड़ नहीं रही है। क महिला ने कहा कि मारे गए सभी युवक कोई नशीली दवा खरीद कर लाए थे। नशीली दवा खाने के बाद उन्होंने पानी पिया तो थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ पूरे जिले में 1100 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जो नशा बेचते थे आज भी ग्रामीण शिकायत करें तो वह उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed