फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four murderers of auto driver arrested along with weapons, search for two continues

Jalandhar News: ऑटो चालक के चार हत्यारोपी हथियारों समेत काबू, दो की तलाश जारी

Fri, 07 Jun 2024 09:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 07 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Four murderers of auto driver arrested along with weapons, search for two continues
मृतक ऑटो चालक पर तीन और हमलावरों में दो आरोपियाें पर एक-एक केस पहले से दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शहर के बीचो बीच ऑटो चालक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हमला कर हत्या करने वाले 6 लोगों में से चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
घटना 5 जून रात 9:30 बजे के करीब हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की है। ऑटो चालक की हत्या कर सभी हमलावर फरार हो गए थे जिनमें पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, साहिब सिंह उर्फ साबी, आकाश उर्फ कांशी, रंजीत सिंह निवासी भूरे गिल अजनाला केयर ऑफ रिक्शा स्टैंड मॉडल टाउन पठानकोट के रूप में हुई है। फरार आरोपी हनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी और एक अज्ञात है।
विज्ञापन

यह था मामला
एसएसपी सोहिल कासिम मीर ने बताया कि पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में मृतक के पारिवारिक सदस्य ने बयान दर्ज करवाए थे कि सनी एक ऑटो ड्राइवर है और मोहल्ले के ही उक्त सभी लोगों के साथ दोपहर को ऑटो में सवारियां चढ़ाने को लेकर बहसबाजी हो गई। जब रात को सन्नी खाना खाकर बाहर मोहल्ले में निकले तो दूसरे पक्ष के 6-7 के करीब लोगों ने सन्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे और तब तक सन्नी पर हथियारों से वार करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। कहा कि जब उसके ताया और वे सन्नी को छुड़ाने के लिए आगे गए तो हमलावर के सिर पर खून सवार होने के चलते वे उन पर भी हमला करने का प्रयास करने लगे। इसके बाद सन्नी का बेरहमी से कत्ल कर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चार हमलावरों को पकड़ लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। दूसरा पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रंजीत सिंह पर चोरी का केस थाना डिवीजन नंबर 2, आरोपी आकाश पर एक केस दर्ज है। दूसरा मृतक सन्नी पर 2009 से धारा 307 और विभिन्न धाराओं समेत तीन केस अलग-अलग पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 01 ऑटो चालक की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में।
फोटो: 01पी-01 वारदात में इस्तेमाल किए हथियार जो पुलिस ने किए बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed