फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four cabinet ministers of Punjabi origin in new government in British Columbia Nikki Sharma becomes Deputy CM

ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबियों का डंका: नई सरकार में चार मंत्री, तीन संसदीय सचिव, निक्की शर्मा बनीं डिप्टी CM

Wed, 20 Nov 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबियों का डंका बजा है। ब्रिटिश कोलंबिया की नई सरकार के मंत्रिमंडल में महिला सहित चार पंजाबियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं पंजाबी मूल की निक्की शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन
Four cabinet ministers of Punjabi origin in new government in British Columbia Nikki Sharma becomes Deputy CM
ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के चार कैबिनेट मंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी मूल के लोगों का केंद्र मानी जाने वाले कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया की नई सरकार में पंजाबी समुदाय के चार नेताओं को कैबिनेट बनाया गया है वहीं तीन संसदीय सचिव बनाए गए हैं। पंजाबी मूल की निक्की शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से जहां हिंदू समुदाय में खुशी की लहर है वहीं पंजाब में खासा उत्साह है। निक्की शर्मा पहली महिला हैं जो डिप्टी सीएम की कुर्सी पर पहुंची हैं।

विज्ञापन


निक्की शर्मा वैंकूवर हेस्टिंग्स निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली निक्की शर्मा को अटॉर्नी जनरल के साथ-साथ डिप्टी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह पिछली सरकार में भी अटॉर्नी जनरल का कार्यभार संभाल चुकी हैं। अल्बर्टा में जन्मी निक्की शर्मा अपनी तीन बहनों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया के स्पारवुड में पली-बढ़ीं। उनके माता-पिता भारत से आकर बसे थे। उनके पिता पाल स्पारवुड में एक छोटा सा व्यवसाय चलाते थे, जबकि उनकी मां रोज पेशे से वनस्पतिशास्त्री थीं और बिना चुने हुए तीन बार नगरपालिका परिषद के लिए चुनाव लड़ीं।

विज्ञापन

लुधियाना से कनाडा गए थे पिता

निक्की शर्मा ने अल्बर्टा विश्वविद्यालय के विधि संकाय से स्नातक होने के बाद 2005 में वैंकूवर लॉ फर्म डोनोवन एंड कंपनी में शामिल हो गईं और आदिवासी कानून में विशेषज्ञता हासिल की। वह 2011 के वैंकूवर नगरपालिका चुनाव में विजन वैंकूवर उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं और वैंकूवर पार्क बोर्ड की आयुक्त चुनी गईं। 7 दिसंबर, 2022 को, उन्हें प्रीमियर डेविड एबी द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया के अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया और इसलिए स्वचालित रूप से किंग्स काउंसिल बन गईं। वह उस कैबिनेट पद पर सेवा करने वाली पहली दक्षिण एशियाई कनाडाई महिला बनीं। उनके पिता पाल लुधियाना जिले थे और वहां से वह कनाडा में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा से जगरूप सिंह बराड़

पंजाब के बठिंडा जिले के देओन गांव के बराड़ परिवार में जन्मे और छठी बार ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के विधायक चुने गए जगरूप सिंह बराड़ को नई एनडीपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। जगरूप बराड़ को खनन और महत्वपूर्ण संसाधन विभाग दिया गया है। इस अवसर पर उनकी पत्नी राजवंत कौर, बेटे और बेटी के अलावा उनके परिवार और मित्रगण मौजूद थे। 


गुरदासपुर के भागोवाल से हैं रवि काहलों

रवि काहलों का परिवार मूल रूप से गुरदासपुर के निकट गांव भागोवाल का रहने वाला है। उत्तरी डेल्टा से विधायक चुने गए रवि काहलों को आवास और नगरपालिका मामलों का मंत्री बनाया गया है। वह 2017 से विधायक हैं और पिछली एनडीपी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। रवि काहलों, जो पिछले कार्यकाल में आवास मंत्री थे, को नगर निगम मामलों का भी प्रभार दिया गया है।

हॉकी खिलाड़ी हैं रवि काहलों

रवि काहलों एक हॉकी खिलाड़ी हैं। एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने 2000 और 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में कनाडा का प्रतिनिधित्व किया है। रवि काहलों का जन्म और पालन-पोषण विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया में हुआ था। उनकी मां एक रेस्तरां मालिक थीं, जबकि उनके पिता एक आरा मशीन मजदूर थे। 12 साल की उम्र में उन्होंने विक्टोरिया लीग में डिफेंडर के रूप में खेलना शुरू किया। बाद में जूनियर राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम में चुना गया और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। ब्रुसेल्स में मलयेशिया के खिलाफ पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीनियर कैप अर्जित की। 2002 और 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा का प्रतिनिधित्व किया और 2007 पैन अमेरिकन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

होशियारपुर से हैं खनन एवं खनिज मंत्री जगरूप बराड़

खनन एवं खनिज मंत्री जगरूप बराड़ ने सरे-फ्लीटवुड निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। वह 2004 में पहली बार विधायक बने थे और इस बार वह छठी बार विधायक चुने गए हैं। वह मूल रूप से होशियारपुर के माहिलपुर के गांव जंगलियाना के रहने वाले हैं। वन मंत्री रवि सिंह परमार लैंगफोर्ड-जुआन डी फूका निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। पिछले वर्ष उन्होंने इसी सीट से उपचुनाव जीता था। परमार को ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे युवा विधायक होने का गौरव भी प्राप्त है। 

ये बने संसदीय सचिव

वहीं, पंजाब के जगरांव की रहने वाली सुनीता धीर को अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र का संसदीय सचिव बनाया गया है। जालंधर के नूरमहल के निकट गांव सुन्नड़ कलां के रहने वाले हरमेल सिंह सुन्नड़ की बेटी जैसी सुन्नड़ को नस्लवाद के खिलाफ संसदीय सचिव की कुर्सी दी गई है। जिला फिरोजपुर के जीरा तहसील के गांव जौड़ा से संबंधित हरविंदर कौर संधू को खेतीबाड़ी का संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है।

जीते पंजाबियों की सूची

रवि काहलों – डेल्टा नॉर्थ (एनडीपी)
राज चौहान – ब्रिटिश कोलंबिया (एनडीपी)
जगरूप बरार – सरी फ्लीटवुड (एनडीपी)
मंदीप धालीवाल – सरी नॉर्थ (कंजर्वेटिव पार्टी)
रवि परमार – लैंगफोर्ड हाइलैंड (एनडीपी)
सुनीता धीर – वैंकूवर लैंगारा (एनडीपी)
रिया अरोड़ा – बर्नाबी ईस्ट (एनडीपी)
हरविंदर कौर संधू – वर्नोन मोनाश्री (एनडीपी)
निक्की शर्मा – वैंकूवर हेस्टिंग्स (एनडीपी)
हरमन सिंह भंगू – लैंगली एबॉट्सफोर्ड (कंजर्वेटिव पार्टी)
जेसी सनर - सरी न्यूटन (एनडीपी)
होनवीर संधू - सरीं गिल्डफोर्ड (कंजर्वेटिव पार्टी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed