फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former, president, Municipal Council, Ropar

नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष की कोठी की होगी वीडियोग्राफी

Fri, 09 May 2014 11:05 PM IST
रोपड़।
रोपड़। Updated Fri, 09 May 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सत्याल की अस्पताल कम कोठी का मामला थमने का नाम रहीं ले रहा है। सत्याल ने नगर सुधार ट्रस्ट से अस्पताल बनाने के लिए ली जमीन पर अपनी कोठी बना ली है। पूर्व पार्षद वरिंदर चौधरी और रचना लांबा की शिकायतों पर निकाय विभाग ने इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन


हालांकि अब सत्याल ने कोठी में अस्पताल बना लिया है पर शिकायत का मामला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने इस संबंध में एक बैठक की। 27 मई को डीसी इस साइट की वीडियोग्राफी करवाकर रिपोर्ट तैयार कर निकाय विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन


डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में निकाय विभाग के सचिव के निर्देशों पर तीन सदस्यीय कमेटी उनकी अगुवाई में बनाई गई है। विभाग ने दो महीने में इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला

नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सत्याल ने अस्पताल के लिए नगर सुधार ट्रस्ट से ली साइट पर अपनी कोठी बना ली। इसके कारण नगर सुधार ट्रस्ट ने इस प्लॉट को जब्त कर लिया था। अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया था।


काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सत्याल ने इसके लिए अपील भी दायर की हुई है। इस संबंध में जिले के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इसक बाद उन्होंने कोठी व अस्पताल वाली इस साइट पर 27 मई को दौरा कर इसकी वीडियोग्राफी करवाने की बात कही। डीसी ने बताया कि इसके लिए उन्हें 17 मार्च को ऑर्डर आए थे। इसमें दो माह में सारी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed