फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fire, wheat, firozpur, zalalabad

18 एकड़ गेहूं, 200 एकड़ नाड़ और एक ट्रैक्टर राख

Sat, 16 Apr 2016 10:46 PM IST
जलालाबाद (फिरोजपुर)
जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Sat, 16 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
fire, wheat, firozpur, zalalabad
जलालाबाद (फिरोजपुर) में आग लगने से गेहूं जलकर राख हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव झूग्गे तेलियांवाला में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 18 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। इसके अलावा 200 एकड़ में पड़ी नाड़, 60 ट्रालियां तूड़ी की व एक ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन के बीच से चिंगारी निकली जिस कारण गेहूं को आग लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण एकत्र हो गए। फाजिल्का से दमकल गाड़ी मंगवाई गई। झूग्गे तेलियांवाला के किसान हरबंस सिंह की 10 एकड़, जय किशन व केवल कृष्ण की तीन एकड़, शेर चंद की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके साथ ही गुरमीत सिंह वासी छीबेवाला का एक ट्रैक्टर आग बुझाते जल गया। किसान हंस राज की 40 ट्रालियां और केवल कृष्ण की 20 ट्रालियां बनी तूड़ी जोकि खेतों में पड़ी थी, वह भी आग की लपेट में आने से जल गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओ अविकेश गुप्ता, बिजली विभाग के एसडीओ फुम्मण सिंह, थाना अमीर खीस के प्रभारी जगदीश राए, जिला परिषद के चेयरमैन फिरोजपुर बलदेव राज, ब्लाक समिति सदस्य केवल कृष्ण कंबोज, डा. ओम प्रकाश सवाहवाला पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed