फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fire on Excise Department team in Jalandhar

पंजाब में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: युवक ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
सार

एक्साइज विभाग की टीम को इलाके में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इसी दौरान टीम पर फायरिंग कर दी गई। 

विज्ञापन
Fire on Excise Department team in Jalandhar
फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में बुड्ढा मल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 'डीसी' नाम के एक युवक पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है। फिलहाल किसी के गोली लगने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन




रेड पर आई थी एक्साइज विभाग की टीम
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि एक्साइज विभाग की टीम को इलाके में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान जब एक व्यक्ति को हिरासत में लिया तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इसी बीच टीम पर कई गोलियां चलाई गईं जिसके बाद एक्साइज कर्मियों ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इलाके में दहशत 
एसीपी ने बताया कि घटनास्थल से गोली का एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ है और एक्साइज टीम थाने पहुंच गई जिनसे जानकारी प्राप्त की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि आरोपी को एक राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed