फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fire brigade personnel surrounded Japatmar by snatching purse

पर्स छीनकर भाग रहे झपटमार को फायर ब्रिगेड कर्मी ने घेरा

Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade personnel surrounded Japatmar by snatching purse
न्यू मार्केट में सोमवार को एक बाइक सवार झपटमार द्वारा एक युवती से पर्स छीनकर फरार होने की घटना के बाद मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड कर्मी ने बहादुरी दिखाकर उसे घेर लिया। इस दौरान फायर बिग्रेड कर्मी ने उसका पीछा करते हुए उसे घेर कर पर्स वापिस ले लिया लेकिन झपटमार फरार होने में कामयाब हो गया। फायर बिग्रेड कर्मी द्वारा उपलब्ध करवाई झपटमार की फोटो व बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उक्त बाइक सवार झपटमार पहले भी शहर में कुछ घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गांव धनीएवाला निवासी मनदीप कौर अपने रिश्तेदार महिलाओं के साथ बाजार में खरीददारी करने पहुंची थी। जैसे ही वह न्यू मार्केट में पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार ने उसका पर्स छीना और तेजी से फरार हो गया। युवती के शोर मचाने पर मौके पर खड़े फायर बिग्रेड कर्मी हरदीप सिंह ने झपटमार का पीछा किया और उसे कुछ दूर जाकर घेर लिया और हरदीप सिंह की झपटमार के साथ हाथापाई भी हुई और झपटमार पर्स छोड़ फरार हो गया। इस दौरान हरदीप सिंह ने अपने मोबाइल फोन में झपटमार की फोटो भी खींच ली और उसकी बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार झपटमार के खिलाफ उनके पास पहले भी शिकायत पहुंची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed