{"_id":"69e33dc2cca8f14ab3049318","slug":"fire-breaks-out-at-scrap-warehouse-in-jalandhar-flames-spread-due-to-wind-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग: हवा के कारण फैली लपटें, 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग: हवा के कारण फैली लपटें, 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां चपेट में
Sat, 18 Apr 2026 01:46 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:46 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के वेस्ट हलके के गांव कादियां काला सिंघा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास की दो फैक्टिरयां भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में करीब 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारी आर्थिक क्षति हुई है।
दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार सुबह 10:50 बजे घास मंडी के पास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। अब तक 15 से 20 फायर टेंडर और टैंकर आग बुझाने में लगाए जा चुके हैं, लेकिन आग की तीव्रता के चलते कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
घटना के दौरान सिलिंडर फटने का खतरा भी बना रहा, हालांकि आसपास के 20–25 घरों से गैस सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। कई बाइकों और घरेलू सामान के जलने की भी खबर है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है। प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पीड़ित ने बताया कि आग में उसका घर और सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।