{"_id":"601e96d18ebc3e4b3e02556d","slug":"finance-company-employees-snatch-two-lakhs-in-ferozepur-firozpur-news-pkl4030559127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पौने दो लाख छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पौने दो लाख छीने
विज्ञापन
फिरोजपुर। ममदोट स्थित सुनार की दुकान से तीन आरोपी आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से पौने दो लाख रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए। थाना ममदोट पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयाना में मनिंदर सिंह निवासी बगदादी गेट फिरोजपुर ने बताया वह उआईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में मुलाजिम है। आरोपी जसवंत सिंह वासी ममदोट अक्सर बैंक से गोल्ड लोन करवाने के लिए उसके पास आता-जाता है। मनिंदर ने बताया कि आरोपी जसवंत उसके पास पौने दो लाख रुपये का गोल्ड लोन करवाने के लिए आया था। उसने बताया कि ममदोट के सुनार के पास उसके सोने गहने रखे हैं। सुनार को नगदी देकर सोने के जेवरात उसे दे देगा।
मनिंदर और बैंक मुलाजिम कमलजीत सिंह पौने दो लाख रुपये की नगदी लेकर ममदोट स्थित सुनार की दुकान पहुंच गए। वहां पर जसवंत दो लोगों के साथ बाइक पर आया और सुनार की दुकान पर पैसे गिने। इसके बाद जसवंत उससे पैसों का बैग छीन कर अपने साथियों के साथ भाग गया। उधर, उक्त मामले की जांच कर रहे सबइंस्पेक्टर अजमेर सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर आरोपी जसवंत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ को छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।