फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man's ear and woman's fingers cut in dispute in Punjab

Pathankot News: गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद, युवक का कान और महिला की तीन अंगुलियां कटीं

Sun, 02 Jul 2023 09:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Updated Sun, 02 Jul 2023 09:22 AM IST
सार

शाहपुरकंडी पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान पर बंटी और लवली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
Young man's ear and woman's fingers cut in dispute in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पठानकोट के गांव जैनी उपरली में हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोगों को चोट आई है। शाहपुरकंडी पुलिस ने जैनी उपरली के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मारपीट में घायल अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार पठानकोट के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


अर्जुन की भाभी दलजीत कौर और पिता उजागर सिंह ने बताया कि बुधवार रात को अर्जुन सिंह की बुआ का लड़का गांव आया था। उसकी गाड़ी पार्क करने को लेकर पड़ोसियों के साथ बहस हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर दातर से हमला कर दिया। जब अर्जुन सिंह के पिता उजागर सिंह और उसकी भाभी दलजीत कौर बीच-बचाव करने लगे तो दोनों ने उन पर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में अर्जुन सिंह के कान का आधा हिस्सा कट गया और उसकी भाभी दलजीत की हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। डॉक्टरों ने घायल अर्जुन की हालत गंभीर बताई है। शाहपुरकंडी पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान पर बंटी और लवली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed