फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fast Speed Car hits vehicles in Jalandhar

Jalandhar: जालंधर में पुणे जैसा केस, नाबालिग चालक ने तेज रफ्तार कार से तीन वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल

Tue, 28 May 2024 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 02:40 PM IST
सार

घटना में जख्मी अलीपुर एरिया के रहने वाले मनीष ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर जालंधर हाइट्स मोड़ से आ रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार आई और उसे टक्कर मार दी। कार चालक ने आगे जाकर एक एक्टिवा और साइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Fast Speed Car hits vehicles in Jalandhar
घटना की जानकारी देता घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में पुणे पोर्श केस जैसा मामला सामने आया है। जालंधर हाइट्स के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक ने साइकिल, एक्टिवा और मोटरसाइकिल के बाद चार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, साइकिल सवार की मौत हो गई है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


चश्मदीदों के अनुसार क्रेटा गाड़ी को नाबालिग चला रहा था। उसके साथ एक अन्य नाबालिग भी था। घायल मनीष के मुताबिक हादसे के वक्त कार की स्पीड 120 थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसा सोमवार शाम को हुआ। 
विज्ञापन


घटना में जख्मी अलीपुर एरिया के रहने वाले मनीष ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर जालंधर हाइट्स मोड़ से आ रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार आई और उसे टक्कर मार दी। कार चालक ने आगे जाकर एक एक्टिवा और साइकिल को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार लोग कार के ऊपर से होते हुए पीछे आकर गिरे। जिससे वह घायल हो गए जबकि कार साइकिल सवार की हालत गंभीर थी जिन्हें राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल सवार 40 वर्षीय माला की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक कार होशियारपुर के गगन पाल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है जिसे जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। चौकी जालंधर हाइट प्रभारी ने कहा पुलिस द्वारा कब्जे में ली कार (पीबी-07-बीपी-0060) होशियारपुर के आरटीओ लिस्ट में रजिस्टर्ड है। जल्द गगनपाल सिंह को जांच में शामिल करेंगे।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed