फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers demand payment of cane dues

गन्ने की बकाया अदायगी के लिए किसानों ने दिया धरना

Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers demand payment of cane dues
मुकेरियां (होशियारपुर)। सांझी किसान संघर्ष समिति मुकेरियां-गुरदासपुर ने शुगर मिल मुकेरियां की तरफ बकाया 150 करोड़ रुपये की अदायगी के लिए सोमवार को एसडीएम दफ्तर मुकेरियां के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की सख्त शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और केन कमिशनर पंजाब से मांग की कि शूगर मिल मुकेरियां की तरफ गन्ना सीजन 2019-20 के जनवरी और फरवरी की बकाया 150 करोड़ रुपये की राशि गन्ना काश्तकारों को तुरंत अदा की जाए जबकि आने वाले गन्ना सीजन से गन्ने की अदायगी संबंधी ठोस नीति तैयार करके नियमों के अनुसार अदायगी दी जानी यकीनी बनाई जाए। धरने में पहुंचे शूगर मिल मुकेरियां के प्रबंधक संजे सिंह ने स्थानिक प्रशासनिक अधिकारियों की हाजिरी में 25 मई तक रोजाना एक करोड़ रुपये गन्ने की अदायगी गन्ना काश्तकारों के बैंक खातों में डाले जाने का भरोसा दिया। 25 मई के बाद रोजाना की जाने वाली अदायगी में बैठक के उपरांत विस्तार किया जा सकता है। इसके बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed