फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer's body found in suspicious condition in the field

खेत में संदिग्ध हालत में मिला किसान का शव

Sat, 07 May 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in suspicious condition in the field
ममदोट (फिरोजपुर)। गांव छांगा खुर्द के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास एक किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला है। कपड़े का एक टुकड़ा किसान की गर्दन में बंधा था और दूसरा पेड़ से लटक रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किसान तरलोक सिंह वासी छांगा खुर्द शनिवार सुबह खेतों में चक्कर लगाने गया था। काफी देर तक खेतों से नहीं लौटने पर उसका भाई उसे देखने खेत में गया। वहां जाकर देखा कि खेत में लगे पेड़ के नीचे मृत हालत में तरलोक पड़ा था। उसकी गर्दन में कपड़े का एक टुकड़ा बंधा था और दूसरा पेड़ से लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed