{"_id":"67dbc8e2953d8f4504095d3f","slug":"farmer-leader-jagjeet-singh-dallewal-shifted-to-pwd-rest-house-in-jalandhar-cantt-security-tight-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: जहां किसान नेता डल्लेवाल, वहां पर भी नहीं मार सकता परिंदा, पुलिस छावनी तब्दील जालंधर कैंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: जहां किसान नेता डल्लेवाल, वहां पर भी नहीं मार सकता परिंदा, पुलिस छावनी तब्दील जालंधर कैंट
Thu, 20 Mar 2025 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:07 PM IST
सार
बुधवार शाम को पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को इलाज के लिए जालंधर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) अस्पताल में लाया गया था। डल्लेवाल को रात दो बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 माह से चल रहे किसानों के धरने को पंजाब सरकार ने बुधवार रात पुलिस की मदद से हटा दिया। बुलडोजर चलाकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बने मंच ढहा दिए और टेंट भी उखाड़ दिए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ बुधवार शाम को पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को इलाज के लिए जालंधर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) अस्पताल में लाया गया था। डल्लेवाल को रात दो बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस के पूरे काफिले के साथ भारी सुरक्षा में किसान नेता को जालंधर लाया गया व उनका इलाज करवाया गया। अस्पताल के बाहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए थे और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेस्ट हाउस के अंदर हाईटेक एंबुलेंस तैनात
इलाज के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है।जालंधर कैंट के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट पर ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया था। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के अंदर हाईटेक एंबुलेंस तैनात कर दी गईं हैं। वहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इतनी सुरक्षा की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। यहां हर आने जाने वाले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस जवान वाहन चालकों के दस्तावेज चेक कर रहे हैं। निजी वाहनों में आने जाने वालों की भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: मुक्तसर में धरना देने की तैयारी कर रहे कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प
पटियाला एसएसपी शंभू बॉर्डर पर खुलवा रहे रास्ता
वीरवार को शंभू बॉर्डर पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। एसएसपी पटियाला शंभू बॉर्डर पर मौजूद हैं और पुलिस पार्टी के साथ रोड क्लियर करवाने में जुटे हुए हैं। वहीं हरियाणा प्रशासन भी काफी तेजी से रास्ता खोलने में लगा है। एसडीएम राजपुरा का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि आज नहीं तो कल तक एक तरफ का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन