{"_id":"68e14a83845de2c29109d67f","slug":"extortion-demanded-in-the-name-of-lawrence-and-sopu-gang-abohar-news-c-60-1-abr1001-100691-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लॉरेंस व सोपू गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लॉरेंस व सोपू गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी
Sat, 04 Oct 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर में करीब तीन माह पहले प्रसिद्ध व्यवसायी और वियर वेल संचालक संजय वर्मा की हत्या के बाद अब शहर के एक अन्य व्यापारी को गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने की कॉल आई है। अबोहर के बस स्टैंड के पास रहने वाले विजय कुमार को कॉल कर लाॅरेंस व सोपू गैंग के नाम से रंगदारी मांगी गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अबोहर के ही दुर्गा नगरी निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि 21 सितंबर की रात उसे किसी व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा है। इस पर उसने कॉल काट दी। 29 सितंबर को फिर से उसे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह वह सोपू गैंग से बोल रहा है और तुझसे जो रंगदारी के रुपये मांगे थे उसका जल्दी प्रबंध कर दे। ऐसा न हुआ तो शूटर भेजकर तुझे जानी नुकसान पहुंचा देंगे।
जिले के एसएसपी ने फाजिल्का में बुलाई प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले की जांच के बाद दुर्गा नगरी अबोहर निवासी सोनू सोनी को अनाज मंडी से काबू किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी युवक ने विजय कुमार के अलावा अन्य कई और लोगों से भी रंगदारी की मांग की है। इसके अलावा उसने विक्रम नामक व्यक्ति से भी 25 लाख रुपये की मांग की है जिस पर थाना सिटी फाजिल्का में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू सोनी का बैकग्राउंड आपराधिक नहीं है।