फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between STF and Indian smugglers in Mamdot

फिरोजपुर: ममदोट में एसटीएफ और भारतीय तस्करों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गंभीर

Sun, 04 Oct 2020 11:46 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Encounter between STF and Indian smugglers in Mamdot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत सीमांत गांव राऊके हिठाड़ में शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एसटीएफ और भारतीय तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की गोली से दो तस्कर जख्मी हो गए।

विज्ञापन


एक तस्कर को गंभीर हालत में फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। वहीं दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ ने तस्करों से सरहद पार से आया सामान भी पकड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को एसटीएफ को सीमा पर चार तस्करों के होने की जानकारी मिली थी। जानकारों का कहना है कि जब एसटीएफ की टीम तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची तो तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की गोली से दो तस्कर जख्मी हो गए। वहीं दो तस्कर एसटीएफ की टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। एक घायल तस्कर को गंभीर हालत में फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक तस्कर एसटीएफ के गिरफ्त में है।

सूत्रों के मुताबिक सरहद पार से आया कुछ सामान भी इन तस्करों के पास था, हालांकि इस बारे में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार 12 सितंबर को थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी न्यू गजनी वाला के पास लगी फेंसिंग के पार खेतों से एक बैग में तीन एके-47, 91 कारतूस व छह मैगजीन, दो एम-16 राइफल, चार मैगजीन और 57 कारतूस व चीन निर्मित दो पिस्टल, चार मैगजीन व 21 कारतूस बरामद हुए थे।

उक्त सामग्री पाकिस्तानी तस्करों से किन लोगों ने मंगवाई थी, उसकी तलाश में कई सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, शायद शनिवार को भी सीमा पार से कोई खेप आई होगी, जिसे लेने के लिए ये तस्कर सीमा पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed