फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman earrings robbed from moving scooter in Jalandhar of Punjab

पंजाब: संगरूर में बुजुर्ग की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 80 हजार रुपये लूटे, जालंधर में महिला से बाली छीनी

Sun, 03 Apr 2022 07:24 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में पति के साथ जा रही एक महिला के कानों से बाली छीनकर बदमाश फरार हो गए। बुजुर्ग महिला सुखबीर कौर अपने पति के साथ स्कूटर पर सब्जी लेने मकसूदां सब्जी मंडी गई थी।

विज्ञापन
Elderly woman earrings robbed from moving scooter in Jalandhar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगरूर के गांव मंगवाल के रहने वाले बुजुर्ग की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर स्कूटी सवार दो युवक 80 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना सदर की पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 77 वर्षीय पूर्व सैनिक शिवदास ने बताया कि 31 मार्च को वह 80 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक (संगरूर) से निकलवाकर गांव आ रहा था। मकान बनाने के लिए उसने एक लाख रुपये का लोन लिया था।

विज्ञापन


उसने यह नकदी एक थैले में डालकर अपने साइकिल पर लटका ली। जब वह मंगवाल के रास्ते पर साइकिल रोककर सड़क किनारे पेशाब करने रुके तो थैला बाजू में लटका लिया। इस दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों में से एक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और नकदी वाला थैला छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


थैले में 80 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की कॉपी, डिस्चार्ज बुक थे। कुछ समय बाद उसे थैले का बाकी सामान गांव में ही एक मकान के बाहर पड़ा मिले लेकिन नकदी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्जकर जांच की और मंगवाल गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी खंगालने आरंभ किया। पुलिस ने शिवदास के बयान पर गुरविंदर सिंह उर्फ लल्ला निवासी मंगवाल, सुखदेव सिंह उर्फ देव निवासी बुगरा हाल आबाद संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवकों ने एक स्कूटी पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटर से बुजुर्ग महिला की बाली छीनी
जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में पति के साथ जा रही एक महिला के कानों से बाली छीनकर बदमाश फरार हो गए। बुजुर्ग महिला सुखबीर कौर अपने पति के साथ स्कूटर पर सब्जी लेने मकसूदां सब्जी मंडी गई थी। जैसे ही वह बिजली घर के पास पहुंचे तो पीछे से दो युवक आए और कानों से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए। 


महिला ने कहा कि जिस तरह से शहर में लुटेरे घूम रहे हैं, उसे देखते हुए अब हर कोई बाहर निकलने में डरता है। महिला के पति ने बताया कि पत्नी के पास बाइक सवार युवकों को आता देखा तो सोचा कि शायद कोई जानने वाला होगा लेकिन पलभर में ही उनकी पत्नी के कानों से सोने की बाली छीनकर बदमाश फरार हो गए। पति-पत्नी ने इस बारे में थाना मकसूदां को भी सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed