फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Efforts expand Rewari Express Alwar Bavla Ajarak Harsauli Khairthal rail service

रेवाड़ी एक्सप्रेस के अलवर तक विस्तार के प्रयास शुरू, बावला, अजरका, हरसौली और खैरथल जाने वालों को मिलेगी सीधी रेल सेवा

Thu, 31 Dec 2020 04:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Efforts expand Rewari Express Alwar Bavla Ajarak Harsauli Khairthal rail service
अबोहर। कई वर्षों से लंबित रेल यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए श्रीगंगानगर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली रेवाड़ी एक्सप्रेस को अलवर तक विस्तारित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व श्रीगंगानगर के सांसद निहालचंद की ओर से रेल मंत्रालय को लिखे गए पत्र पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से रेवाड़ी के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 54751/54752 पैसेंजर ट्रेन को अब एक्सप्रेस में परिवर्तित कर दिया गया है। यह गाड़ी देर रात 01.25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर वाया अबोहर, मलोट, बठिंडा व सिरसा होते हुए रेवाड़ी पहुंचती है। ट्रेन को रेवाड़ी से करीब 75 किमी आगे अलवर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव तैयार करके मंत्रालय को भेजा गया है। अबोहर, फाजिल्का, श्रीगंगागनर और मलोट से बड़ी संख्या में लोगों का अलवर क्षेत्र में आना-जाना होता है लेकिन सीधी ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को रेवाड़ी से ट्रेन बदलकर जाना पड़ता है। इससे यात्रियों का समय व्यर्थ जाता है। सांसद की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इस ट्रेन के विस्तार के लिए रेल प्रशासन को न ही अतिरिक्त रैक की आवश्यकता होगी और न ही मेंटेनेंस की। इसके विस्तार से रेवाड़ी से अलवर के मध्य बावल, अजरका, हरसौली व खैरथल जैसे स्टेशन की यात्रा करने वालों को सीधी ट्रेन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed