फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   effigies Congress BJP SAD and AAP Congress along BJP also responsible implementing agriculture law

कांग्रेस, भाजपा, शिअद और आप के फूंके पुतले, किसान बोले- कृषि कानून लागू करने में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार

Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
effigies Congress BJP SAD and AAP Congress along BJP also responsible implementing agriculture law
किसानों ने रेल रोको आंदोलन के तेरहवें दिन मंगलवार को कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल व आम आदमी पार्टी के पुतले फूंके। किसानों ने कहा कि कृषि कानून लागू करने में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार है। किसान छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक बस्ती टैंकावाली के पास रेल पटरी पर पिछले तेरह दिनों से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू, सरवन सिंह, इंद्रजीत सिंह व रणबीर सिंह ने कहा कि उक्त सियासी पार्टियों के पुतले फूंकने का मतलब है कि ये सभी एकजुट हैं, इन्हें कृषि कानून से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों का वोट पाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। सरवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी सरकार आती है तो कृषि कानून रद्द किए जाएंगे। किसान राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, क्या वहां चुनावी वादे पूरे किए हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि एक लाख लोगों को नौकरी दूंगा, कैप्टन एक भी व्यक्ति को नौकरी देने का सबूत पेश कर दें। ऐसे झूठे वादों से किसान उनके चंगुल में नहीं आने वाले हैं। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होता है। किसानों का कहना है कि राहुल गांधी के चले जाने के बाद कोई और नेता किसान आंदोलन की आड़ में रैलियां करने आ जाएगा। किसान जत्थेबंदियों के पेट्रोल पंप, मॉल, कॉरपोरेट कंपनी के दफ्तर के अलावा अन्य जगहों पर धरने जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed