{"_id":"65ff4f06c304fd41ec03eba4","slug":"drugs-found-in-prisoners-body-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-101982-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कैदी की बॉडी कैविटी से मिले नशीले पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कैदी की बॉडी कैविटी से मिले नशीले पदार्थ
विज्ञापन
अस्पताल में एक्स-रे करवाने के बाद मिला नशीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पैरोल से जेल में लौटे एक कैदी की बॉडी कैविटी से नशीली गोलियां और नशीला पाउडर मिला है। कैदी का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में एक्स-रे करवाया गया, तब जाकर पता चला कि उसने कहां पर नशीले पदार्थ छिपाकर रखे हैं। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार उक्त कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कैदी परमजीत सिंह वासी फाजिल्का पैरोल से सेंट्रल जेल फिरोजपुर लौट रहा है। उसने बाडी कैविटी में नशीले पदार्थ छिपाए हुए हैं। जैसे ही परमजीत जेल में प्रवेश करता है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सर्बजीत सिंह की मौजूदगी में कैदी की तलाशी ली गई। कुछ नहीं मिलने पर उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर लेकर गए। वहां पर उसका एक्स-रे करवाए गए। उसके बाद पता चला कि उसने शरीर के किस अंग में नशीले पदार्थ छिपाए हुए हैं। कैदी की बाॅडी कैविटी से तीन पैकेट मिले हैं। इनमें 38 नशीली गोलियां, 32 ग्राम नशीला पाउडर व 44 ग्राम काले रंग का नशीला पाउडर बरामद हुआ। थाना सिटी पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर कैदी परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।