{"_id":"940bfffe57e0b38b87409cc86306ba80","slug":"dr-sidhu-is-my-sister-what-should-i-act-on-them-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सिद्धू तो मेरी बहन है, उन पर क्या कार्रवाई : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सिद्धू तो मेरी बहन है, उन पर क्या कार्रवाई : शर्मा
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 30 Nov 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान कमल शर्मा पर बेशक सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने तीखे हमले कर भाजपा में खलबली मचा दी हो, लेकिन सिद्धू के मामले में शर्मा की राय बिल्कुल उलट है।
भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा रविवार ने अमर उजाला के साथ सिद्धू के मामले में खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन पर क्या कार्रवाई की जाए, वे तो मेरी बहन हैं।
उन्होंने कहा कि सीपीएस डॉ. सिद्धू में काम का जज्बा है। भाजपा प्रधान कमल शर्मा के करीबी प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा और सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू के बीच बीते कुछ समय से जुबानी व करप्शन की जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
सीपीएस सिद्धू ने इस जंग में अपने तीखे तीर प्रदेश प्रधान कमल शर्मा पर छोड़ने से गुरेज नहीं किया।
जहां सुभाष शर्मा ने खुलेआम कहा कि सीपीएस सिद्धू ने जेटली को अमृतसर से हराने में कैप्टन की मदद की है, वहीं सीपीएस सिद्धू ने कमल शर्मा से लेकर उसके तमाम नेताओं पर खुलकर करप्शन के आरोप लगाए थे।
कमल शर्मा रविवार को सर्किट हाउस में सिद्धू दंपति के बारे में सकारात्मक दिखे। कमल शर्मा ने कहा कि बेशक बिहार चुनाव की हार के बाद भाजपा वर्करों का मनोबल गिरा है, लेकिन अब दोबारा वर्करों में उत्साह बन चुका है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का अभी अकेले लड़ने का कोई इरादा नहीं है, शिअद और भाजपा का गठबंधन काफी मजबूत है।