फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Distressed people jammed Pathankot vehicles jammed

पठानकोट में खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों ने पांच घंटे लगाया जाम, वाहनों की लंबी लाइनें लगी

Mon, 18 Jan 2021 05:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Distressed people jammed Pathankot vehicles jammed
पठानकोट। 5 साल से मामून डिफेंस रोड की खस्ता हालत से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को पांच घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा मामून बाजार बंद रहा। जाम के कारण पठानकोट से चंबा, डलहौजी, माधोपुर, शाहपुरकंडी समेत अन्य गांवों को जाने वाले वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मामून अध्यक्ष संजीव महाजन की अध्यक्षता में लगाए गए धरने में पठानकोट के व्यापारी पहुंचे और लोगों की मांग को जायज बताकर धरने को समर्थन दिया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना पौने 3 बजे तक चला। उसके बाद पठानकोट विधायक अमित विज वहां पहुंचे और लोगों को आश्वासन देकर धरना उठवाया। व्यापार मंडल मामून के अध्यक्ष संजीव महाजन ने बताया कि डिफेंस रोड और मामून बाजार से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। सैकड़ों लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचते थे। जब से उक्त रोड को उखाड़ा गया है। बाजार से रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने उक्त सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ नवनिर्माण का काम शुरू करवाया। दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों में उम्मीद जगी थी कि सड़क बनने के बाद लोग परेशान नहीं होंगे। 5 साल में मात्र 500 मीटर सड़क नहीं बन पाई है। जो बनी उसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। वह भी टूट चुकी है। मौके पर पहुंचे विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को वहां बुलाकर जल्द काम शुरू करने को कहा। ठेकेदार ने तुरंत काम शुरू करने की बात कही। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक डेढ़ महीने में एक तरफ की सड़क बनकर तैयार होगी। इस मौके पर व्यापार मंडल पठानकोट अध्यक्ष नरेश अरोड़ा, ऑल इंडिया संगठन मंत्री एलआर सोढ़ी, प्रदेश सचिव सुनील महाजन, आर्गेनाइजर सेक्रेटरी दपिंद्र अरोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed