फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Despite the threats, the martyrdom day of Bhagat Singh will be celebrated in Lahore.

Jalandhar News: धमकियों के बावजूद लाहौर में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा

Thu, 16 Mar 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Despite the threats, the martyrdom day of Bhagat Singh will be celebrated in Lahore.
डॉ. संजीव कुमार बख्शी
विज्ञापन

होशियारपुर। भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान लाहौर के शादमान चौक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी ने फोन पर बताया कि फाउंडेशन महान क्रांतिकारी नेता सरदार भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव की 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने और मोमबत्तियां जलाने के लिए बुधवार, 23 मार्च शाम 4 बजे पाकिस्तान के लाहौर में भगत सिंह चौक (शादमान) में एक समारोह आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने मुख्य सचिव पंजाब (पाकिस्तान में), महानिरीक्षक पंजाब पुलिस, गृह सचिव पंजाब, डीआईजी ऑपरेशन, अतिरिक्त महानिरीक्षक विशेष शाखा, सीसीपीओ लाहौर, उपायुक्त लाहौर और पुलिस स्टेशन शादमान लाहौर को फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक आवेदन भेजा था। इसके जरिये 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस को याद करने के लिए कराए जाने वाले कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों और अन्य गड़बड़ी से बचने के लिए फुल प्रूफ सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। कुरैशी ने कहा कि उनके आवेदन पर उक्त अधिकारियों में से किसी ने भी विचार नहीं किया और उन्हें अभी तक इस पर जवाब नहीं मिला है। इसलिए, अब लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है जिसमें पंजाब सरकार और पुलिस को हमें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। अदालत सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगी। कुरैशी ने बताया कि अलगाववादी और आतंकवादी धमकी दे रहे हैं कि मैं इस कार्यक्रम का आयोजन न करूं। उन्होंने कहा कि बुधवार रात वे उनके घर भी आए और 23 मार्च को कार्यक्रम आयोजित करने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। हम निश्चित रूप से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कुरैशी ने उन्हें धमकी देने वालों को चुनौती देते हुए लाहौर के शादमान में वीरवार को भाषण भी दिया जिसका अंत उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ किया और इसका वीडियो भी जारी किया। संवाद
फोटो-16एचएसपी10पी- फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी पाकिस्तान लाहौर के शादमान चौक पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed