फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deputy chief minister, Sukhbir singh badal, SAD, water dispute, Moga, Jalandhar, Punjab

शिरोमणि अकाली दल जल विवाद में हर कुर्बानी को तैयार : सुखबीर

Thu, 17 Mar 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा Updated Thu, 17 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Deputy chief minister, Sukhbir singh badal, SAD, water dispute, Moga, Jalandhar, Punjab
मोगा में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल जल विवाद में हर कुर्बानी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब विधानसभा में सतलुज-यमुना लिंक नहर के लिए अधिग्रहण की जमीन वापस करने का बिल पास कर किसानों के पक्ष में एतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सब डिवीजन मोगा के गांव दौधर में बाबा राम सिंह ग्यारहवी वालों की 7वीं बरसी और उनके शागिर्द संत बाबा कुलवंत सिंह जी वैंकूवर (कनाडा) वालों की 7वीं बरसी पर शिरकत करने आए थे। सुखबीर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पंजाब के पास पानी की एक भी बूंद फालतू नहीं है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि वे पंजाब से पानी बाहर ले जाने की निश्चित रूप से अनुमति नहीं देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान सूबे के हितों को हर पक्ष से अनदेखी की है। इस कारण पंजाब में बेरोजगारी व अन्य समस्याएं पैदा हुई हैं। सुख्‍ाबीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलकर दलित वर्ग को भरमाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने वित्त मंत्री की तरफ से पेश किया गया विकास-मुखी और प्रगतिशील बजट होने का दावा किया। सुखबीर ने कहा कि इस बजट में मोहाली में किसान विकास चैंबर की स्थापना करना, किसानों के लिए 50 हजार रुपये ब्याज-मुक्त फसल कर्ज और प्रोविडेंट फंड स्कीम आदि सहूलियतें किसानों में आत्महत्या के मामलों को कम करने में सहायक सिद्ध होंगी।


सुख्‍ाबीर बादल ने कहा कि बजट में बुढ़ापा पेंशन जैसी सामाजिक भलाई स्कीमों और सामाजिक सुरक्षा के लिए आरक्षित रखे गए 2339 करोड़ रुपये शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार की तरफ से सूबे के किए जा रहे संपूर्ण विकास की हामी भरते हैं। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा गद्दी नशीन संत बाबा अर्जन सिंह से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, संत तमिंदर सिंह काहन ढेसी, चेयरमैन पंजाब राज्य सेहत निगम बरजिंदर सिंह बराड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विंग भुपिंदर सिंह साहोके, रणविंदर सिंह रामूवालिया, एसजीपीसी मेंबर हरिंदर सिंह रणिया, आईजी जतिंदर जैन, डिप्टी कमिश्नर कुलदीप सिंह वैद्य, सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed