फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daler Singh cultivating stubble burning direct sowing first time fellow farmers criticized

70 एकड़ जमीन पर पराली जलाए बिना खेती करते हैं दलेर सिंह, साथी किसानों ने की थी अलोचना

Tue, 06 Oct 2020 04:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Daler Singh cultivating stubble burning direct sowing first time fellow farmers criticized
किसान दलेर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माहिलपुर के गांव कोटला के किसान दलेर सिंह (35) पांच वर्ष से पराली को बिना आग लगाए अपनी 70 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। शुरुआत में हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई को देखकर उनके साथी किसान आलोचना करते थे। बाद में गेहूं की शानदार पैदावार देख आलोचना करने वाले किसान हैरान रह गए।

विज्ञापन


दलेर सिंह ने बताया कि 2016 में उन्होंने पहली बार 70 एकड़ में धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई सफलतापूर्वक की थी। सुपर एसएमएस (स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) कंबाइन से धान की कटाई करने के बाद हैप्पी सीडर तकनीक से गेहूं की बिजाई का तरीका बहुत ही आसान है। हैप्पी सीडर तकनीक से गेहूं की बिजाई से खर्च कम होने के साथ-साथ खरपतवार की समस्या से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन


दिलेर के पास हैप्पी सीडर, सुपर सीडर के अलावा दो कंबाइन हैं जिनपर एसएमएस लगा हुआ है। इसके अलावा वह अपने गांव व आसपास के गांवों में भी सुपर एसएमएस (कंबाइन पर लगने वाला यंत्र) कंबाइन से धान की कटाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा किसान दलेर सिंह ने गांव के अन्य किसानों को भी पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया है। यही कारण है कि इस गांव में कोई भी किसान पराली नहीं जलाता। अब गांव कोटला के नजदीकी गांवों के किसान भी धान की पराली को आग न लगा कर सुपर एसएमएस के माध्यम से धान की कटाई करने के बाद हैप्पी सीडर की मदद से गेहूं की सीधी बिजाई करते हैं।


डीसी अपनीत रियात ने दलेर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाकी किसान भी आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए पराली न जलाएं। आग लगाने से वातावरण दूषित होता है और कई बीमारियां पैदा होती हैं। इसके अलावा जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम होती है क्योंकि मित्र कीड़े मर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed