फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Died in road accident at Firozpur

जीरा में दर्दनाक हादसा: दो कारों में टक्कर, 16 साल के किशोर और कोच की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर के जीरा में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Two Died in road accident at Firozpur
हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तलवंडी जल्लेखां के पास बुधवार को स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार सरकारी स्कूल के कोच समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार कोच गुरिंदर सिंह निवासी मोगा गांव हरदासे स्थित सरकारी स्कूल में कोच के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने दोस्त व कोच हरसिमरन सिंह के 16 वर्षीय बेटे के साथ मोगा जा रहा था। 
विज्ञापन


जब वे तलवंडी जल्लेखां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गुरिंदर सिंह कार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए जीरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed