फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vigilance arrested CA taking bribe of Rs 10 lakh in Jalandhar

10 लाख की रिश्वत: जीएसटी अधिकारी ने मांगे 30 लाख...घूस लेता पकड़ा गया सीए, जालंधर में विजिलेंस ट्रैप में फंसा

Fri, 30 May 2025 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 10:18 PM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में एक चार्टड अकाउंटेंट को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोप है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी के कहने पर इतनी बड़ी रकम घूस के तौर पर ली जा रही थी। 

विज्ञापन
Vigilance arrested CA taking bribe of Rs 10 lakh in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

10 लाख रुपये की रिश्वत... इतनी बड़ी रकम वो भी रिश्वत के तौर पर सुनकर अचंभा होता है। पंजाब के जालंधर में 10 लाख रुपये की घूस लेते एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने जालंधर में तैनात एक सीजीएसटी अधिकारी की ओर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) गुरसेवक सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जालंधर निवासी एक फर्म के मालिक की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ने उसकी फर्म के खिलाफ सीजीएसटी अधिनियम के तहत की जा रही जांच में लाभ पहुंचाने के लिए उक्त सीजीएसटी अधिकारी की ओर से उससे 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो के उड़नदस्ते ने प्लानिंग के तहत ट्रैप लगाया था। इस दौरान उक्त आरोपी सीए को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10 लाख रुपये लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सीए के खुलासे के बाद उक्त अधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आरोपी सीए के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा बीएनएस की धारा 61(2) के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है। यह पहली बार है कि पंजाब विजिलेंस ने एक सीए को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed