{"_id":"693e2430b41df79f440fa84e","slug":"two-young-men-from-jalandhar-shot-dead-in-canada-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में दो पंजाबी युवकों की हत्या: एडमोंटन शहर में गोलियों से भूना, मानसा के रहने वाले थे गुरदीप और रणवीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा में दो पंजाबी युवकों की हत्या: एडमोंटन शहर में गोलियों से भूना, मानसा के रहने वाले थे गुरदीप और रणवीर
Sun, 14 Dec 2025 05:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:19 PM IST
सार
कनाडा के एडमोंटन में दो पंजाबी छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक मानसा जिले के रहने वाले थे। गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में पंजाब के दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थे। पंजाब में रहने वाले युवकों के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो घर पर चीख पुकार मच गई। युवकों की हत्या कनाडा के एडमोंटन शहर में हुई है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गांव बरहा के गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। मानसा के गांव वरहे और बोहा के दो नौजवानों की कनाडा के शहर एडमोंटन में गोलियां मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में उनके घरों में मातम छा गया है। अभी तक गोलीबारी करने वालों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिवार को दुख है कि उनके बेटे जो रोजगार के लिए कनाडा गए थे, उनकी बेवजह हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बुढलाड़ा के गांव वरहे का गुरदीप सिंह पुत्र गुरजंट सिंह करीब ढाई साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। अब उसने पीआर होना था, तो वह अपनी पत्नी अमनदीप को वहां बुलाने की तैयारी कर रहा था। इसी तरह एक वर्ष पहले गांव बोहा का रणदीप सिंह भी स्टडी वीजा पर अपने दोस्तों के साथ कनाडा गया था। वीरवार की शाम जब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा था, तो वहां कुछ लोगों द्वारा उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में रहने वाले परिवार को इस संबंधी उसके साथ जा रहे दोस्तों ने इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक गुरदीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को दोनों नौजवानों के शवों का पोस्टमार्टम होना है, उनको बताया गया है कि इसके बाद वहां की पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवारों ने उनके बच्चों के शव भारत लाने के लिए पंजाब सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।
दर्शन सिंह का कहना है कि उन्हें दुख है कि घटना के बाद भी अभी तक यह पता नहीं चल पाया युवकों की हत्या क्यों की गई। गुरदीप सिंह अपने परिवार का एकलौता बेटा था। वह रोजगार के लिए कनाडा गया था। इसी तरह रणवीर सिंह भी रोजगार के लिए कनाडा गया था, जहां पर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।