{"_id":"61718e2497a9d64ecf18392e","slug":"two-women-killed-in-accident-at-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत
Thu, 21 Oct 2021 09:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:29 PM IST
सार
दोनों मृतक महिलाएं लद्देवाली में मोहन विहार की रहने वाली थीं। महिलाएं लद्देवाली की तरफ से आ रही थीं। हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्राले ने उनको किनारे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में चौगिट्टी के पास अमृतसर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्राला लेकर भाग निकला। पुलिस ने रामा मंडी चौक पर आरोपी ट्राला चालक सतनाम सिंह निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - लुधियाना: आयकर विभाग की 30 टीमों ने साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दी दबिश, कब्जे में लिए दस्तावेज
विज्ञापन
वहीं चालक का कहना है कि वह श्रीनगर से दिल्ली जा रहा था। उसे तो पता ही नहीं लगा कि उसके ट्राले के नीचे कोई आ गया है। उसे एक कार वाले ने बताया कि उसके ट्राले के नीचे महिलाएं आ गई हैं।मृतक महिलाओं की पहचान अमरजीत कौर और अनीता शर्मा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
दोनों महिलाएं लद्देवाली में मोहन विहार की रहने वाली थीं। महिलाएं लद्देवाली की तरफ से आ रही थीं। हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्राले ने उनको किनारे से टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा समेत दोनों महिलाएं घिसटती हुईं आगे चली गईं और उनकी वहीं पर मौत हो गई। काफी समय तक दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। पुलिस एंबुलेंस का इंतजार करती रही, जिस कारण यातायात अवरुद्ध रहा।