फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   30 teams of Income Tax Department raided Locations of Cycle and Parts Manufacturers of Ludhiana 

लुधियाना: आयकर विभाग की 30 टीमों ने साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दी दबिश, कब्जे में लिए दस्तावेज 

Thu, 21 Oct 2021 09:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

आयकर विभाग की इस कार्रवाई की खबर के बाद साइकिल निर्माण से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

विज्ञापन
30 teams of Income Tax Department raided Locations of Cycle and Parts Manufacturers of Ludhiana 
लुधियाना में आयकर विभाग की रेड के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयकर विभाग की 30 टीमों ने गुरुवार सुबह लगभग छह बजे लुधियाना के साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दबिश दी। देर शाम तक आयकर विभाग के अधिकारी अपनी कार्रवाई में जुटे हुए थे। इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग अधिकारियों ने कारोबारियों के परिसर से दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया है। कार्रवाई के समय पुलिस मुलाजिमों को साथ लिया गया है, ताकि दबिश की जगह पर कोई व्यक्ति अंदर न आ सके और कोई बाहर न जा सके। अभी तक क्या कुछ बरामद किया जा चुका है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता 
विज्ञापन


गुरुवार को आयकर विभाग ने अचानक साइकिल निर्माण से जुड़ी सात इकाइयों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित कई अन्य शहरों में भी इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घर, दफ्तर, फैक्टरी, गोदाम सहित जहां जानकारी मिल रही है, वहां पर दबिश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की इस कार्रवाई की खबर के बाद साइकिल निर्माण से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। इन इकाइयों को कच्चा माल सप्लाई करने के साथ इनसे माल खरीद करने वाले भी रडार पर आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी यह कार्रवाई लंबी चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed