फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two students fell from third floor after fight in DAV Institute of Engineering and Technology, One died

Jalandhar: डेवियट कॉलेज में केक काटते समय दो छात्रों में हाथापाई, रेलिंग टूटने से तीसरी मंजिल से नीचे गिरे, एक की मौत

Mon, 27 Jun 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

विवाद बिहार के रहने वाले किशन कुमार यादव और अमन के बीच हुआ। दोनों बीएससी लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स थे। किशन यादव की मौत हो गई है, वहीं घायल अमन को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
Two students fell from third floor after fight in DAV Institute of Engineering and Technology, One died
crime - फोटो : istock

विस्तार

कई बार विवादों में रहा जालंधर का डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डेविएट) फिर चर्चा में है। डेविएट में देर रात केक काटने के लेकर हुए झगड़े में बीएससी के दो छात्र तीसरी मंजिल से गिर गए। इसमें एक छात्र की मौत गई है जबकि दूसरा छात्र गंभीर घायल है और निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन बीएससी लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स थे। दोनों रात 12 बजे के करीब बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों छात्र झगड़ते हुए रेलिंग से जा टकराए। इसी दौरान रेलिंग टूट गई और दोनों छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। कॉलेज प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने किशन यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अमन को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अफवाह भी उड़ी कि डेवियट में छात्र का मर्डर हुआ है। इस पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर और हॉस्टल प्रभारी डॉ. संजीव नवल ने सफाई दी कि उन्हें वार्डन नरेश ने बताया कि जब छात्र झगड़ रहे थे तो उन्हें आवाजें आई, जब तक वार्डन कमरे से बाहर आए दोनों छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर चुके थे। दोनों छात्रों का केक काटने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। मर्डर वाली बात गलत है। उन्होंने मृतक किशन यादव के परिजनों को फोन कर सूचित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहा है डेवियट 

डेवियट में पहले भी छात्रों में खाने को लेकर खूनी झड़पें हो चुकी हैं लेकिन प्रबंधन ने बात को बाहर नहीं आने दिया। मामला थाने जरूर पहुंचता है पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस बार छात्र की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन भी सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed