{"_id":"288651b025c0b334f3462c663be62c34","slug":"two-and-half-lakh-looted-from-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से ढाई लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलियां के किराना दुकानदार से मंगलवार रात सवा नौ बजे लुटेरों ने ढाई लाख लूट लिए। हालांकि पुलिस को लूट की कहानी संदिग्ध लग रही है।
चौक चोलियां के किराना दुकानदार शिव कुमार धीर के बेटे 35 वर्षीय मुकेश कुमार धीर ने बताया कि वह मंगलवार रात सवा नौ बजे दुकान बंद करके बैग में ढाई लाख रुपये की राशि और चाबियां लेकर चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर जा रहा था।
जब वह दुकान बंद कर रहा था तभी बिजली चली गई थी और बाजार में बिल्कुल अंधेरा हो गया था। रास्ते में किसी ने उससे बैग छीन लिया और फरार हो गया।
अंधेरे की वजह से वह व्यक्ति को देख नहीं सका। घटना की सूचना पाते ही थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित को सुबह थाने बुलाया, लेकिन बुधवार को पूरा दिन पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह ने कहा कि दुकानदार ने लूट की झूठी कहानी रची है। वह पैसे कहीं खर्च चुका है। अब परिवार को गुमराह करने की नीयत से लूट की कहानी बना रहा है।