फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three people injured during firing in Firozpur of Punjab

पंजाब: फिरोजपुर में जमीन विवाद में चली गोली, तीन लोग घायल, छह के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 09 Jul 2021 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 06:40 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में जमीन विवाद में गोली चल गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस सभी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन
Three people injured during firing in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव सोढी नगर में जमीन के विवाद में जमकर फायरिंग हुई। वारदात में तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रभदीप सिंह निवासी मीहां सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जीजा गबिंदर सिंह के खेतों में धान लगाने के लिए आया था। दोपहर में सभी लोग खेत में चाय पी रहे थे। उसी समय वहां महिंद्रा वेरिटो और बाइक पर आरोपियों ने पहुंचते ही कहा कि इन्हें जमीन का हिस्सा लेने का सबक सिखाते हैं और दिलबाग सिंह व गुरसेवक सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


यही नहीं आरोपी जगरूप सिंह ने अपनी बंदूक से फायर किए। गोली लगने से प्रभदीप सिंह, जगसीर सिंह व सतपाल सिंह गंभीर जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी चिंताजनक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वारदात की जांच कर रहे एएसआई धर्मपाल के मुताबिक पीड़ित प्रभदीप सिंह के बयान पर आरोपी रविंदर सिंह, जगरूप सिंह, गुरसेवक सिंह व जगरूप सिंह निवासी सोढी नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed