{"_id":"579df8f34f1c1bdc762b89fa","slug":"theft-jewellery-theft-accused-woman-escapee-case-registered-moga-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक सदस्यों को नशीली दवा पिला महिला घर से गहने लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक सदस्यों को नशीली दवा पिला महिला घर से गहने लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 31 Jul 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
पारिवारिक सदस्यों को खाने में नशीली दवा पीला उनके बेहोश होने बाद एक महिला घर से सोने के गहने चोरी कर फरार हो गई। बेहोश पारिवारिक सदस्यों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
थाना प्रमुख दर्शन सिंह ने बताया कि जेठानी सिमरन रानी की शिकायत पर देवरानी सुनीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित सिमरन रानी ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसकी देवरानी सुनीता का विवाह लगभग 10 साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं।
उसकी देवरानी सुनीता ने परिवार के सभी सदस्यों को शनिवार रात को खाने में कोई नशीली वस्तु खिला दी। इसके बाद सभी सदस्य बेहोश हो गए। वहीं उसका पति देर रात घर आया और वह भी गहरी नींद सौ गया। इस दौरान उसकी देवरानी अलमारी के ताले तोड़ सोने एवं चांदी के गहने और कपड़े उठाकर फरार हो गई।
विज्ञापन
जब सुबह आंख खुली तो देखा कि सभी बेहोशी की हालत में थे। इस पर परिवार के सदस्यों ने देवरानी के पति संदीप को जगाया तो देखा कि कमरे का सारा समान बिखरा हुआ था। मामले की जांच कर रहे हवलदार लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला 3-4 साल पहले मायके रह कर पंचायती फैसला होने के बाद करीब तीन माह पहले ही ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुनीता के परिवार वालों को बुलाकर पूछताछ की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।