{"_id":"2d2a51d2b8ec135f22c6864a19397a38","slug":"the-wedding-had-to-be-expensive-thie-f-clean-the-house-from-behind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जाना पड़ा महंगा, पीछे से घर साफ कर गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जाना पड़ा महंगा, पीछे से घर साफ कर गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के काला सिंघा रोड स्थित जैना नगर में एक परिवार को शादी समारोह में जाना महंगा पड़ गया। पीछे से चोर उनका घर ही साफ कर गए।
चोर घर में से लाखों का कीमती सामान चुराकर ले गए। परिवारवालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। जैना नगर के राजेश कुमार ने कहा कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
वह और उसका परिवार 19 जनवरी को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए होशियारपुर गए थे। वीरवार सुबह जब वापस आए तो कोठी के ताले टूटे हुए थे।
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़े थे। चोर घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल, दो एलईडी, दो गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान ले गए।
राजेश कुमार के अनुसार करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात करने से पहले पड़ोसी में रहने वाले व्यक्ति के घर के गेट पर ताले जड़ दिए थे, ताकि वह घर से बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चोरी जानकारी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।